UPPSC GIC Lecturer Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सरकारी इंटर कॉलेजों (GIC) में लेक्चरर के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1516 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो अध्यापन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
UPPSC GIC Lecturer Recruitment वैकेंसी डिटेल्स
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में लेक्चरर के पदों की संख्या तय की गई है। इसमें पुरुष लेक्चरर (सरकारी इंटर कॉलेज) के लिए 777 पद और महिला लेक्चरर (सरकारी इंटर कॉलेज) के लिए 694 पद शामिल हैं। इसके अलावा स्पर्श दृष्टिबाधित स्कूलों में लेक्चरर के लिए 43 पद और यूजी जेल ट्रेनिंग स्कूल में प्रोफेसर के लिए 02 पद रखे गए हैं। इस तरह कुल पदों की संख्या 1516 हो जाती है।
UPPSC GIC Lecturer Recruitment शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों के पास बीएड (B.Ed) की डिग्री भी अनिवार्य है।
आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
UPPSC GIC Lecturer Recruitment चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले रिटन एग्जाम आयोजित होगा, जिसमें विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और उसके बाद ही उम्मीदवार की अंतिम नियुक्ति होगी।
UPPSC GIC Lecturer Recruitment आवेदन शुल्क
- भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार आवेदन शुल्क तय किया गया है।
- जनरल (UR), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपए के साथ 25 रुपए ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी।
- एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 40 रुपए + 25 रुपए प्रोसेसिंग फीस रखा गया है।
- एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को भी 40 रुपए + 25 रुपए प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
- वहीं, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है, लेकिन उन्हें केवल 25 रुपए प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा।
UPPSC GIC Lecturer Recruitment सैलरी डिटेल्स
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। लेक्चरर (सरकारी इंटर कॉलेज) पद पर चयन होने पर उम्मीदवारों को लेवल-8 के तहत 47,600 से 1,51,100 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं, यूपी जेल ट्रेनिंग स्कूल में लेक्चरर पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
UPPSC GIC Lecturer Recruitment आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले पर जाकर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण पूरा करने के बाद उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर मिलेगा। इस OTR नंबर से लॉगिन कर उम्मीदवार को “Apply Online” सेक्शन में जाना होगा। वहां सभी जरूरी जानकारियां भरने के बाद उम्मीदवारों को मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा। अंत में फॉर्म का एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।
यूपीपीएससी द्वारा निकाली गई यह भर्ती प्रदेश के उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। 1516 पदों की यह भर्ती न केवल रोजगार का अवसर प्रदान करेगी बल्कि उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान और सरकारी नौकरी की स्थिरता भी देगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
महत्वपूर्ण लिंक
All Finance Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।